STORYMIRROR

Sumit Mandhana 'गौरव'

Inspirational

4  

Sumit Mandhana 'गौरव'

Inspirational

"मेरा हिन्दुस्तान "

"मेरा हिन्दुस्तान "

1 min
323

तिरंगा हमारी आन बान व शान है,

अपने देश के प्रति हमें अभिमान है,

जो कहीं देखने को भी नहीं मिलती,

हमारे पास वह संस्कृति की खान है।


परंपरा और इतिहास देश की शान है ,

भारत की खातिर शहीदों ने दी जान है,

लाल किला, हवा महल, कुतुब मीनार,

ताज महल इन्हीं में ही तो बसे हुए देश के प्राण हैं।


विविध शैलियों और त्योहारो से बना हिन्दुस्तान है,

विश्व में भारत का होता बहुत सम्मान है,

जो सबको है रिझाता और यहाँ बुलाता

वह लोकप्रिय नृत्य और खानपान है ।


सीने पर गोली झेल जाना हर सैनिक का अरमान है,

मौत को गले लगा कर देते अपनी जान है,

कहाँ जताते है वो एहसान इस बात का ,

ऐसे सैनिकों पर हमें गर्व है अभिमान है।

ऐसे सैनिकों पर हमें गर्व है अभिमान है

जय जवान ,जय किसान जय हो मेरा हिंदुस्तान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational