STORYMIRROR

Suman singh

Inspirational

3  

Suman singh

Inspirational

मैं नारी हूँ

मैं नारी हूँ

1 min
270

मैं कोमल हूँ तो मैं कठोर भी

शांत हूँ तो कभी शोर भी

माँ बन बच्चे को दुलारती हूँ

बहन बन भाई को संभालती हूँ


बेटी बन पापा का लाड़ में पाती हूँ

पत्नी बन पति का साथ निभाती हूँ

टीचर बन बच्चों को राह दिखाती हूँ

दोस्त बन दोस्ती भी खूब निभाती हूँ


कभी मुस्कुराती हूँ, कभी गुनगुनाती हूँ

कभी अपनी ही सोच में खो जाती हूँ

घर और बाहर की जिम्मेदारी निभाती हूँ

कठिनाइयों में भी नहीं घबराती हूँ

हर रूप में खड़ी हूँ मैं इस संसार में


खुश हो जाती हूँ थोड़े से प्यार में

सशक्त हूँ, कुछ भी करने का हौसला

रखती हूँ

पँखो के बिना भी ऊँची उड़ाने भरती हूँ

हर दिन मेरा ही दिन है, मुस्करा कर

स्वागत करती हूं

गिरती हूँ, संभलती हूँ, जीवन की हर राह

पर निडर में चलती हूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational