STORYMIRROR

Gaurang Agarwal

Abstract

4  

Gaurang Agarwal

Abstract

मातृभाषा हिंदी

मातृभाषा हिंदी

1 min
197

जन जन की भाषा है हिंदी 

भारत की आशा है हिंदी 

जिसने पूरे देश को जोड़ रखा है 

वह मजबूत धागा है हिंदी 

जिसने गुलामी के वक्त


आजादी की आग जलाई 

ऐसे वीरों की प्रसूता है हिंदी 

जिसके बिना हिंद थम जाए 

ऐसी जीवन रेखा है हिंदी 


जिसने काल को जीत लिया 

ऐसी कालजई भाषा है हिंदी 

सरल शब्दों में कहा जाए

तो जीवन की परिभाषा है हिंदी 

बढ़ते रहे सदा आगे


हिंदी जन मन की गंगा है 

यह माध्यम उस स्वाधीन देश का

जिसका ध्वज तिरंगा है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract