STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational Others

3  

Sudhir Srivastava

Inspirational Others

मानवाधिकार दिवस

मानवाधिकार दिवस

1 min
236

अच्छा है कि हम 

बहुत से दिवस

विशेष तिथियों में मनाते हैं,

वैसे ही हम मानवाधिकार दिवस भी 

हर साल दस दिसंबर को मनाते हैं।

परंतु दिवस की सार्थकता भी

साबित होनी चाहिए,

मानव कल्याण, अधिकार पर

बात ही नहीं

काम भी होना चाहिए।

मानव हितों के लिए

काम भी दिखने चाहिए,

दिवस मनाने का परिणाम भी

सामने आना चाहिए, 

सिर्फ औपचारिकता के लिए

दिवस नहीं मनाना चाहिए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational