STORYMIRROR

Karishma करिश्मा

Inspirational

3  

Karishma करिश्मा

Inspirational

माँ

माँ

1 min
194

माँ

एक शब्द में है पूरा संसार समाया ।

तुझसे ही मुझे मेरा अस्तित्व मिला ।।


माँ

तूने ही तो अपने खून से है मुझे सींचा ।

तूने ही तो अपने पीले गाढ़े दूध से है मुझे

पोषित किया ।।


माँ

मेरी हर इच्छा को तूने है माना ।

मेरी हर खुशी के लिए तूने है दुआ मांगा ।।


माँ

मेरी तरफ आने वाले हर ग़म को तूने दूर किया ।

सलामत रखा मुझे आँचल को रक्षाकवच बनाया ।।


माँ

रहूँ मैं आबाद तूने वो सब किया ।

फले-फूले जीवन मेरा तूने है अपना भूख मारा ।।


माँ 

माना कि किताबी ज्ञान मुझे मेरे गुरुजनों से मिला ।

पर जीवन का पाठ तो तूने ही है पढ़ाया ।।


 माँ 

अपने से करने को दूर कलेजा तेरा भी काँपा ।

जब भी देखा तुझे जाते वक्त, लगा ऐसा मानो

बच्चा रो रहा ।।


माँ

न मिले नौ माह तक कोख तेरी तो यह सृष्टि कैसी ।

न मिले दुलार-प्यार तो,संसार में ममत्व कैसी ।।


माँ

तेरे चरणों में है मेरा कोटि नमन।

जन्मों साथ रहे दुआ तेरी,आबाद रहे तेरी

बिटिया का चमन ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Karishma करिश्मा

Similar hindi poem from Inspirational