STORYMIRROR

Kumar Rahul

Inspirational

4  

Kumar Rahul

Inspirational

लहरों सी बहती ज़िंदगी

लहरों सी बहती ज़िंदगी

1 min
28.5K


लहरों सी बहती ज़िंदगी, न जाने तुझे किसकी तलाश है,
तेरे करवट के सिसकियों में कोई दबी हुई आस है
यूँ ही बहते जा रही हो, या
किसी साहिल को भी तेरा इंतजार है
लहरों सी बहती ज़िंदगी, न जाने तुझे किसकी तलाश है

तेरे सफ़र के कारवाँ में कितने साहिल आए और गए,
तूने सबको बस चख कर अलविदा कह दिया,
न जाने किस ज़ायक़े का तेरी ज़ुबान पर नाम है
ए लहरों सी बहती ज़िंदगी,
तुझे किसकी तलाश है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational