कमाल करते हैं
कमाल करते हैं
शब्द कहने वालो का कुछ नहीं जाता
सहने वाले कमाल करते हैं।
बुरा बोलने वालो का क्या जाता है
सुन कर अनसुना करने वाले कमाल करते हैं।
बड़ी बड़ी बाते करते रहते हैं लोग
सपनों को सच करने वाले कमाल करते हैं।
तस्वीरों में साथ मुस्कुराते हैं बहुत लोग
वास्तविकता में हंसाने वाले कमाल करते हैं।
मुंह पर मिठास और मन में ज़हर रखने वाले बहुत हे
दिल से मित्रता निभाने वाले कमाल करते हैं।
नीचे गिराने के लिए बहुत है किन्तु
गिर कर उठने वाले कमाल करते हैं।
