STORYMIRROR

Reena Pujara

Inspirational

3  

Reena Pujara

Inspirational

किसी ने सोचा नहीं था।

किसी ने सोचा नहीं था।

1 min
245

छोटी सी बात पर रोने वाली,

बडी मुश्किल में मुस्कुरा देगी...किसी ने सोचा नहीं था।

छोटी सी बात पर डरने वाली,

हालातों से लडने लगेगी... किसी ने सोचा नहीं था।

सबके साथ की आदत थी जिसे,

अकेले चलने लगेगी... किसी ने सोचा नहीं था।

सबको अच्छा समझने वाली,

सही ग़लत पहचानने लगेगी... किसी ने सोचा नहीं था।

भरोसा टूटने पर कमजोर होने वाली,

अब मजबूत बन जाएगी... किसी ने सोचा नहीं था।

अपनों को खोने से डरने वाली,

खुद कहीं खो जाएगी... किसी ने सोचा नहीं था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational