STORYMIRROR

kavindra kumar mishra

Inspirational

4  

kavindra kumar mishra

Inspirational

किसान

किसान

1 min
348

कर्मवीर कर्मोद्यत प्रतिपल हरक्षण समय समान

प्रोद्‌यत पूर्व प्रसून जो कर्म निरत वो किसान.!!

*************************

क्षमता बल पौरुष से अपनी 

करता अन्न प्रदान 

शीत ग्रीष्म पावस की ऋतुएँ

 जिसके लिए समान..!!

*************************

ऊर्जा प्रबल प्रवाहित जिसमें 

बंधु वही किसान 

पारस पत्थर जैसी ऊर्जा मृदा बदलता कनक किसान...!!

*************************

धरतीपुञका अर्चन पूजन औ 

अभिनंदन हो सम्मान 

ईश्वर का प्रतिरूप धरा पर 

होता यही किसान.....!!

*************************

कष्ट भयालु हो सम्मुख जिसके 

कर्मवीर किसान 

पर जीवन सुखप्रद करता जो 

परम दयालु किसान.....!!

*************************

अतुलनीय अनुपम कृति विधि की सर्वोत्तम है महान 

कृषक कथा "कवि" की मनुजो 

कर्ण खोल दो ध्यान......!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from kavindra kumar mishra

Similar hindi poem from Inspirational