STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

3  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

खेलोगे कूदोगे बनोगे महान

खेलोगे कूदोगे बनोगे महान

1 min
1.1K

पहले कहते थे कि खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब,

पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब,

अब तो कहा जाता है खेलोगे कूदोगे बनोगे महान,

खेलों का जीवन में है बड़ा महत्व,

खेलों से सेहत में आता है सुधार,

खेल मानसिक रूप से भी मजबूत करते है सभी को,

खेलों से बीमारियों का भी होता है उपचार,

खेलों से खिलाड़ियों का होता है दुनिया में नाम,

खेलों से खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति में भी

आता है सुधार,


खेलों से खिलाड़ियों को मिलते है करोड़ों के ईनाम,

खेलों से खिलाड़ी बन जाते है सेलिब्रेटी और

प्रचार से करते करोड़ों का व्यापार,

खेलों से खिलाड़ी पाते प्रसिद्धि और हो जाते सभी के चहेते,

खेलों से खिलाड़ी बन जाते सरकारी कर्मचारी

और पाते अच्छे पद व बन जाते रातों रात अधिकारी,

खेलों से कहाँ से कहाँ पहुंच जाते है खिलाड़ी,

खेलों से पूरी जिंदगी बदल है जाती

और हो जाता है चमत्कार,

पहले कहते थे कि खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब,

पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब,

अब तो कहा जाता है कि खेलोगे कूदोगे बनोगे महान,



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational