STORYMIRROR

Rashmi Singh

Inspirational

4  

Rashmi Singh

Inspirational

काश

काश

1 min
318

सपने देखे जो कल के लिए हैं, उनको आज अपनी हक़ीक़त कर लेते,

जो कल आज के लिए छोड़ा था, काश वो काम कल कर लेते।


कहने को कितनी बातें थी, देर से नहीं जल्द कर लेते,

जो आज के ऊपर छोड़ा था, काश वो काम कल कर लेते।


ज़िन्दगी में जो जो ठाना था, सारी नहीं तो कुछ बातों पर तो

अमल कर लेते,

जो जो आज पर छोड़ा था, काश वो काम कल कर लेते।


उम्र तमाम है ये सोच के जीते थे, आज नहीं तो कल आएगा,

मौका एक फिर लाएगा, 

इसी सोच पर अपनी घमंड करते थे।

आज पर जो जो छोड़ा था, काश वो काम कल कर लेते।


जो बीत गया सो वक़्त गया, अब लौट के फिर नहीं आएगा

जो सीख मिले सो याद रहे और कितने सबक सिखाएगा।


आज जो है वो मौका है, किसने तुमको रोका है,

कुछ ना कर पाने के बहाने थोड़ा कम कर लेते

जो जो कल पे छोड़ा है, मत सोचो वो काम कल कर लेते।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational