STORYMIRROR

Rukhsana Bano Bano

Inspirational

3  

Rukhsana Bano Bano

Inspirational

जय हिन्द, जय भारत

जय हिन्द, जय भारत

1 min
752

जय हिन्द, जय भारत,

मत थूको इधर-उधर।

कूड़ा-करकट रखो सम्भाल,

मत फेंको इधर-उधर।।


जय हिन्द, जय भारत,

हो जाये जो दुर्घटना।

मत खींचो उसकी फोटो,

पहले करो उसकी मदद।।


जय हिन्द, जय भारत,

रखो जिन्दा इंसानियत।

आगे बढ़ करो मदद,

जिसे हो उसकी जरूरत।।


जय हिन्द, जय भारत,

अनमोल है जीवन।

व्यर्थ न इसे गँवाओ,

रक्तदान कर जीवन बचाओ।।


जय हिन्द, जय भारत,

रखो सुरक्षित पर्यावरण।

प्रदूषण से उसे बचाओ,

देता जो हमें संरक्षण।।


जय हिन्द, जय भारत।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational