STORYMIRROR

Rukhsana Bano Bano

Inspirational

3  

Rukhsana Bano Bano

Inspirational

प्रार्थना

प्रार्थना

1 min
273

हे ! प्रभु दो विद्या का दान,

जग का करें हम कल्याण।

मात-पिता की करें सेवा,

गुरुजनों का करें सम्मान।।


डटें रहें निज कर्तव्य पथ पर,

अडिग रहें अपने लक्ष्य पर।

भूलें न कभी आत्मसम्मान,

हे! प्रभु दो विद्या का दान।।


ज्ञानी बनें, परोपकारी बनें,

परमार्थ हित में सब तजें।

बढ़ाएँ अपने देश का मान,

हे! प्रभु दो विद्या का दान।।


करें समर्पित जीवन सारा,

फैलाएँ ज्ञान का उजियारा।

अब कर दो हमारा उद्धार,

हे ! प्रभु दो विद्या का दान।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational