STORYMIRROR

Aparna Mishra

Inspirational

3  

Aparna Mishra

Inspirational

जिंदगी

जिंदगी

1 min
278

करना है ढेरों काम

कर लेने दे जिन्दगी,

जीना किया शुरु अभी

जी लेने दे जिंदगी।


पैबन्द कुछ सिले हैं 

कुछ तुरपाइयां बची

खुशिओं की चादरों को,

सी लेने दे जिंदगी।


क्यों नफरतों के झरनों 

के पानी सूखते नहीं,

मोहब्बत के रंग मिला

पी लेने दे जिंदगी।


मर तो जायेंगे हम भी

जब भी बुलावा आयेगा

तब तलक तो मुझको

जी लेने दे जिंदगी।


जीना किया शुरु अभी

जी लेने दे जिन्दगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Aparna Mishra

Similar hindi poem from Inspirational