STORYMIRROR

Arpita Chowdhury

Abstract Inspirational

4  

Arpita Chowdhury

Abstract Inspirational

जिंदगी

जिंदगी

1 min
552

ज़िंदगी एक सफर खूबसूरत बड़ा,

फलसफा कुछ ऐसा है।

आना है तो जाएंगे,

यही तो रीत है।


सब कुछ है पास,

पर कुछ तो है खास ,

जो मिलना बाकी है

अभी जीना बाकी है।


क्या दुख मनाना कल का,

छोड़ो कल की बातें,

पल में रोना पल में हँसत है।

वक़्त थोड़ा अजब सा है,

कभी रुकता नहीं चलता है।


सब कुछ है पास

पर कुछ तो है खास

जो मिलना बाकी है

अभी जीना बाकी है।


गर ख़्वाहिशें कम हैं

तो चुनौती दे दो खुद को

गर सफलता नहीं है

तो उठकर खड़े होना है।


सब कुछ है पास

पर कुछ तो है खास

जो मिलना बाकी है

अभी जीना बाकी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract