STORYMIRROR

Ishrat Jahan Amir Ali Khan

Inspirational

4  

Ishrat Jahan Amir Ali Khan

Inspirational

जिंदगी का हौसला कम होगा....

जिंदगी का हौसला कम होगा....

1 min
325

जिंदगी का हौसला कम होगा

सोचा ना था

पिता का साया ओझल होगा 

सोचा ना था

कोई कमी होगी नसीब में

सोचा ना था

यूं अजनबी बाबा हो जायेंगे

सोचा ना था

दिल और धड़कन मेरे बाबा थे

उनकी ही साँसे रुक जायेगी

सोचा ना था

बड़ी शान से गोद में बैठा करती थी

वो गोद ही ना होगी 

सोचा ना था

इस राजकुमारी को छोड़

उसका राजा जायेगा

सोचा ना था

राजा के जाते ही इतने रिश्तेदार उनके जिंदा हो जायेंगे

सोचा ना था

रिश्तेदार थे कहा जब राजा बीमार था

तब पैसे खर्च न हो जाए 

इस डर से कोई रिश्तेदार ना था

राजा के मरते रिश्ते सामने आये

मौत के बात राजा के रिश्तेदार इतने होंगे

सोचा ना था

जब बहुत गहरी बात सोची

तब अब्बू सपने में आये

बोले बेटा तेरे सिवा 

इस बाप के दिल में कोई और ना था

जो रिश्ते सामने आये

वो गिद्ध है जो शायद मेरी कफन का सौदा कर देते

लेकिन इस शेर की बेटी तू

तेरे जैसा कोई वफादार ना था ....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational