STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

:जीवन यात्रा

:जीवन यात्रा

1 min
267

जीवन की सच्चाई

जीवन चलता है निर्बाध

अविरल गति से अपनी लय को लिए

उम्र के एक पड़ाव पर आकर लगता हैं

क्या किया हमने और आये क्या करने थे जीवन मे

जिंदगी तो चलती रही अपनी गति

शायद मेरी समझ देर से चली

क्यो मैं अबोध सी नासमझ सी रही

कभी लगता था मेरा तो संसार माँ पापा हैं

कैसे रह सकती हूँ संसार मे उनके बिना

पर ये भरम भी टूट गया जब मेरे साथ ये सब हुआ

जी रही हूँ उनके बिना ही शायद यही जीवन गति हैं

मुझ बिन भी रहेंगे मेरे अपने ये अब समझ आया

कहां रुकता हैं अविरल जीवन मे कुछ भी

सब अपनी गति से भाग ही तो रहा हैं

किसी के हाथ कुछ नही फिर भी न जाने क्यों

अहंकार हावी है मनुष्य के ऊपर

सोच कर चलता है मैं ही सब कुछ कर रही हूं

मेरे बिना कुछ भी जैसे सम्भव ही नही 

आखिर क्यों समझ नही आता..?

जब तक समझ आया जिंदगी ढलान पर खड़ी पाई

जीवन सतत हैं सदैव है बस" मैं"जाता हैं

ओर फिर से हम आते हैं एक लंबी यात्रा पर

एक बार फिर से जीवन मे

स्वयं को "मैं" में देखने को

एक लंबी यात्रा पर…..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational