STORYMIRROR

Shrangarika Sharma

Drama

4  

Shrangarika Sharma

Drama

जाओ कोरोना

जाओ कोरोना

1 min
407

ज़िन्दगी बेहाल बनादी तुमने,

अब तो चैन से रहने दो ना

अब तो तुम जाओ कोरोना।


देश की अमन शांति घुम हो गई,

हंसी चेहरे से गायब हो गई,

अब तो सबको हसने दो ना,

अब तो तुम जाओ कोरोना।


डॉक्टर भगवान बन सेवा में लगे है,

पुलिस वालों की हिम्मत देखो,

रक्षा में हमारी खड़े है।

उन्हें भी तो आराम करने दो ना,

अब तो तुम जाओ कोरोना।


सड़के खाली, सूने बाज़ार

तुमने करदिया सबको लाचार

अरे अब तो रौनक होने दो ना,

अब तो तुम जाओ कोरोना।


अम्मा मंदिर जाना भूल गई,

सुनने को घंटी तरस गई,

उन्हें भक्ति तो करने दोना,

अब तो तुम जाओ कोरोना।


नहीं डरेगा हिंदुस्तान तुमसे,

सर्व धर्म की भावना यहां पर,

एकता की मिसाल यहां पर,

प्यार की बहार यहां पर,

अब तो अपने घुटने टेक दोना,

अब तो तुम जाओ कोरोना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Shrangarika Sharma

Similar hindi poem from Drama