STORYMIRROR

Pratima Singh

Inspirational

4  

Pratima Singh

Inspirational

ईश्वर करे

ईश्वर करे

1 min
206

ईश्वर करे,

याद रहे हमेशा तुम्हें

लोगों के आंसू,

उनकी अच्छाइयां..

अपने गांव की बोली,

बचपन के दोस्त,

और घर का रास्ता।

ईश्वर करे 

तुम सहेज सको,

अपनी मासूमियत,

कला का कोई रूप,

पुरखों के लगाए पेड़।

और भूल जाओ हमेशा के लिए,

खोई हुई चीज़ें,

चीज़ों के लिए प्यार

और लोगों के लिए नफ़रत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational