STORYMIRROR

चेतना प्रकाश चितेरी , प्रयागराज

Inspirational

4  

चेतना प्रकाश चितेरी , प्रयागराज

Inspirational

हमारे परिवार का महत्व

हमारे परिवार का महत्व

1 min
388


आओ! बच्चों ! तुम्हें सुनाएं, 

अपने परिवार की कहानी,

जिन रिश्तों से मुझे स्नेह मिला,

वे हैं; दादा –दादी, ताई–ताऊ,

चाचा –चाची ,भैया– भाभी,

बुआ– फूफा ,दीदी –जीजा,

तुम्हारी नानी उस घर की सबसे छोटी बहू ,

सास –ससुर, जेठ –जेठानी,

ननद–नंदोई ,देवर–देवरानी ,

संयुक्त था, हमारा परिवार।


हम पचास ,सदस्यों से घर हंसता,

हमारी एकता, हमारी ताकत ,

अपने पराए का कोई भेद नहीं,

अब ,एक छोटी –सी आंधी आ जाने पर,

हम विचलित हो जाते हैं,

एक हमारे बाबूजी का परिवार ;

बड़े से तूफानों में भी, 

हर सदस्य एक –दूसरे की कवच ,

बच्चों ! हमारे परिवार का यही है महत्व ,

तुम सब सुख –दु:ख हंसकर बांट लेना।




Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational