STORYMIRROR

Sanchit Sahu

Inspirational

3  

Sanchit Sahu

Inspirational

गुरु

गुरु

1 min
368

आपकी शिक्षा आपका असीम प्यार है

जो हमारे जीवन को करता विस्तार है

आपको देते हम सम्मन हैं

क्यूँकि आप ही तो हमें बनाते इंसान हैं।।

आप विज्ञान का असली प्रमाण हैं

आप ही तो करते देश का निर्माण हैं।।

सही और ग़लत का भेद हमें बताते आप हैं

कभी डाँट तो कभी प्यार से

कितना कूछ हमको समझाते आप हैं।।

संचित ज्ञान का धन देकर ख़ुशियाँ मनाते आप हैं

पाप ओर पुण्य का अंतर भी बताते हमें आप हैं

है रंग कई इस जीवन में रंगों की

दुनिया की पहचान करवाते आप हैं।।

कोशिश करते रहना हर पल

जीवन का अर्थ समझाते आप हैं।

आदर्शों की मिशाल बनकर

हमारा जीवन संवारते आप है।।

शिक्षक, अध्यापक, आचार्य और

गुरु आपके ही तो नाम हैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational