STORYMIRROR

Vaishnavi Suryawanshi

Inspirational

4  

Vaishnavi Suryawanshi

Inspirational

गिरगिट और लोग

गिरगिट और लोग

1 min
327

अक्सर लोगों को गिरगिट कहा जाता है

जो पत्ते पर जाए तो हरा

जमीन पर रहे तो भूरा

फल पर रहे तो लाल


मैंने जब जिंदगी की यादों का बक्सा खोला

अनेक रंग पाए

सोचती थी, अगर पत्ते पर हूं तो हरी ही रहूंगी

पर जिंदगी की नदी ने नीला भी कर डाला


मैं एक रंग के पीछे भागती रही

लेकिन हरकतों ने जिंदगी का इंद्रधनुष दिलवाया

सच, इंसान की एक सूरत नहीं है

बल्कि गिरगिट जैसा हर एक रंग होता है

फर्क बस यही

गिरगिट का रंग अदृश्य नहीं होता

और इंसान का रंग दृश्य नहीं रहता



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational