STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

3  

Sudhir Srivastava

Abstract

गिरधर आने वाले हैं

गिरधर आने वाले हैं

1 min
214

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की

शुभ बेला आई है,

मथुरा में चहूँ ओर छाईं खुशियां

जन्माष्टमी की आई बारी है।

अपने प्यारे कृष्ण कन्हैया

योगेश्वर त्रिपुरारी कृष्ण मुरारी

देवकी नंद लाल के जन्म की

आज फिर हो रही तैयारी है।

हाथी घोड़ा पालकी

जय कन्हैया लाल की

स्वर लहरी गुंजायमान करने की

जन जन की तैयारी है।

मेरे गिरधर की आज फिर

जन्मोत्सव के उल्लास में

जन जन प्रमुदित है,

अति उत्साह में देखो

उमंग बहुत बलिहारी है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract