STORYMIRROR

Priyanka Sahu

Abstract

3  

Priyanka Sahu

Abstract

एक खूबसूरत घर...

एक खूबसूरत घर...

1 min
456


एक खूबसूरत घर है

देखने में नहीं... 

संस्कारों से"

ये लोग कहते हैं

उस खूबसूरत घर के बारे में! 

क्योंकि उस खूबसूरत घर की लड़कियों

के संस्कार अच्छे हैं... 

पढ़ने में तेज है

और सब चीजों में आगे...

और तो और...

 आत्मनिर्भर भी

"ये मैं नहीं कह रही

ये लोग कह रहे हैं"

उन लड़कियों के मा-बाप उनको बहुत प्यार करते

वे लड़कियों को बोझ नहीं समझते

उनकेे मां-बाप बहुत अच्छे हैं

सब लोग यही कहते हैं

उन लोगों के बारे में

लेकिन... 

मुझे लगता है...

जो दिखता है वो होता नहीं

जरा उन लड़कियों को जाकर पूछिये

वो कैसे हैं... 

और ये सब छोड़ये

उन लड़कियों के जरा आखों में देखिये... 

जरा मुस्कान में गौर फरमाये

उनके चुुप रहने का कारण जानिये... 

और फिर कहिये. 

कियोंकि सब खुबसूरत चीज के पीछे एक दर्दनाक

कहानी छुपी होती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract