STORYMIRROR

Arun Singh

Inspirational

4  

Arun Singh

Inspirational

एक चिंगारी उजाले की

एक चिंगारी उजाले की

1 min
269

   एक चिंगारी उजाले की 

   मैंने भी मन में जलाई है ।

   अंधियारे राहों में भटके,

   लोगों को राह दिखाई है।

   सुख स्वप्न में डूबे मन को,

   मेहनत की आग जगाई है ।

   एक चिंगारी उजाले की

   मैंने भी मन में जलाई है।

   असंभव को भी मिली चुनौती,

   मेहनत से सौभाग्य लाया है।

    पकड़े किस्मत के धागों को,

    हम ने छोड़ना सिखाया है।

    तार्किक मन के सूझ बूझ से,

    कांटो में राह बनाई है।

    एक चिंगारी उजाले की

    मैंने भी मन में जलाई है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational