दीवाली
दीवाली
दिवाली पर कुछ करते हैं
आओ इस दिवाली पर,
कुछ नया करते हैं।
उम्मीदों से भरा हर लम्हा,
खुशहाली पर काम करते हैं।
आओ इस दिवाली पर
कुछ नया करते हैं।
निराशा दूर कर मन से,
आशाओं का सवेरा करते हैं।
भाईचारे का पहरा हो,
दिल में भाव गहरा हो।
आओ इस दिवाली पर,
कुछ नया करते हैं।
जरूरत सबकी पूरी हो यहांँ,
यह अरदास करते हैं।
भूखा रहे ना यहांँ कोई,
यह दुआ करते हैं।
आओ इस दिवाली पर ,
कुछ नया करते हैं।
हर दिल में खुशी का राज रहे,
आओ मिलकर प्रयास करते हैं।
कोई ना हो लाचार यहांँ,
यही उम्मीद करते हैं।
आओ इस दिवाली पर ,
कुछ नया करते हैं।
प्रीति की हो पावन डोर,
रखें ध्यान सबका हर ओर।
चलो थोड़ा पकवान हम,
किसी भूखे को खिलाते हैं।
चलो आओ दिवाली ,
पर कुछ नया करते हैं।
