देश
देश
यह वही देश है जहाँ अनेक धर्म मिलते हैं,
यह वही वतन है जहां अनेक कथन मिलते हैं ,
अलग होने के बाद भी हम साथ रहते हैं,
यही तो खासियत है कि हम इसे हिंदुस्तान कहते हैं।
पेड़ में भी कुछ पत्ते हरे होते हैं,
तो कुछ पत्ते पीले होते हैं,
कुछ सूखे होते हैं,
तो कुछ अच्छे होते हैं,
पर वे सभी एक साथ ही रहते हैं ,
क्योंकि वे एकता में ही विश्वास रखते हैं।
