देश के निवासी
देश के निवासी
देश के निवासी सुनो मेरे देश के निवासी,
देश के निवासी सब मेरे देश के निवासी।
देश हमारा सबसे प्यारा, हम है हिंदुस्तानी,
गांधी, नेहरू, सुभाष और लाला की जुबानी।
देश के निवासी...
अत्याचार सहे अंग्रेज के पर हार कभी ना मानी,
गांधीजी के सत्याग्रह से छुटी देश की गुलामी।
देश के निवासी...
राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, महाराणा प्रताप ,शिवाजी,
जन्मभूमि है भारत इनकी शौर्य भूमि मतवाली।
देश के निवासी...
आओ हम भी भारत देश के लिए दे कोई कुर्बानी,
भ्रष्टाचार का त्याग करें हम करें ना कभी बेईमानी।
देश के निवासी...
