The Stamp Paper Scam, Real Story by Jayant Tinaikar, on Telgi's takedown & unveiling the scam of ₹30,000 Cr. READ NOW
The Stamp Paper Scam, Real Story by Jayant Tinaikar, on Telgi's takedown & unveiling the scam of ₹30,000 Cr. READ NOW

Kamni Gupta

Inspirational

4  

Kamni Gupta

Inspirational

चलो मिलकर सुंदर जहां बनाते हैं

चलो मिलकर सुंदर जहां बनाते हैं

1 min
270


न धर्म न जाति देखें आओ ऐसा हिन्दोस्तान बनाते हैं।

कुछ हम बदलें कुछ तुम बदलो चलो सुंदर जहान बनाते हैं।


गैरों सी बात क्यों करें हम भला एक ही वतन के;

हिन्दु मुस्लिम सिख ईसाई से बेहतर है भारत की शान बनाते हैं।


वक्त बदला बहुत कुछ बदला सोच भी बदले तो बात बने;

नफरतों को भुलाकर आओ फिर वतन को महान बनाते हैं।


दुश्मन कैसे करता मजाल जो देखे घूर के इस ओर;

एकता की ताक़त दिखा उसको ही अब वीरान बनाते हैं।


बहुत हो गया झगड़ा अब आपस में झगड़ना छोड़ दो;

हिन्दी हैं हम वतन है विश्व में अमिट इसकी पहचान बनाते हैं।


वो लड़ाते रहे कभी धर्म कभी जाति के नाम पर हमको ;

उनके इरादों को अपनी अच्छाइयों से हम सुनसान बनाते हैं।


इक दौर था इतिहास का गर याद हो हमें अपने वतन का;

सोने की चिड़िया बना विश्व में पहले सी पहचान बनाते हैं।


चलो मिलकर इक अच्छा सा जहान बनाते हैं।



Rate this content
Log in

More hindi poem from Kamni Gupta

Similar hindi poem from Inspirational