STORYMIRROR

Sanjay Yadav

Abstract Inspirational

4  

Sanjay Yadav

Abstract Inspirational

चाँद जैसी मुस्कान, ज्ञान जैसा प्रकाश

चाँद जैसी मुस्कान, ज्ञान जैसा प्रकाश

3 mins
0

चाँद जैसी मुस्कान, ज्ञान जैसा प्रकाश

रचनाकार: संजय यादव



धन्य हैं आपके माता-पिता,
जिन्होंने आपको इस धरती पर जन्म दिया है।
आपके माता-पिता को हृदय से धन्यवाद करता हूँ,
जिन्होंने इस धरती पर
इतनी खूबसूरत और ज्ञानी बेटी को जन्म दिया है।

जब आप अपने कॉलेज में गोल्ड मेडल से सम्मानित हुईं,
उस दिन आपकी खुशियों ने सबका दिल भर दिया।
उसी दिन से आपको जानने लगा हूँ,
और आपके व्यक्तित्व को समझने लगा हूँ।

ईश्वर ने आपको एक खूबसूरत राजकुमारी की तरह भेजा है,
आपका चेहरा चाँद की तरह रात में चमकता है।
आपकी सुंदरता में प्रकृति का आशीर्वाद दिखाई देता है,
जैसे तारों के बीच चाँद सबसे अलग दिखाई देता है।

जब से आपका खूबसूरत चेहरा देखा है,
आपकी याद दिन-रात आती है।
आपके होंठों की मुस्कान,
पूरे वातावरण को खुशियों से भर देती है।

आपके बाल कंधों पर चुपचाप रहते हैं,
लेकिन जब आप बाहर जाती हैं,
तो वे हवा के साथ नाचने लगते हैं।
जैसे बिजली पूरे आकाश में अपनी दिशा बनाती है,
वैसे ही आपके बाल अपनी सुंदरता बिखेरते हैं।

जब आपके बाल आपकी आँखों पर आ जाते हैं,
और आप उन्हें अपने हाथों से हटाती हैं,
तब आपके कानों की बालियाँ चमक उठती हैं,
और आपके पैरों की पायल की मधुर आवाज़ सुनाई देती है।

आपकी वाणी में मधुरता का ऐसा प्रकाश है,
जैसे सुबह की पहली किरण का एहसास है।
आपके शब्दों से ज्ञान की गंगा बहती है,
जो हर मन में नई आशा भरती है।

आपकी मुस्कान जैसे फूलों की खुशबू है,
जो उदास दिलों के लिए एक नई आरज़ू है।
आपकी सोच में एक सुंदर संसार बसता है,
जहाँ हर इंसान आगे बढ़ना सीखता है।
आप एक दीपक की तरह रोशनी फैलाती हैं,
अंधेरे रास्तों में सही राह दिखाती हैं।
आपके ज्ञान का उजाला महान है,
जैसे आसमान में चमकता हुआ सूरज महान है।

आकाश की विशालता भी छोटी लगती है,
जब आपकी सोच की ऊँचाई नज़र आती है।
हिमालय की अटल चोटियों की भाँति,
आपकी दृढ़ता हर कठिनाई पर मुस्कुराती है।

वर्षा की पहली बूँदों जैसी शीतलता,
आपके स्वभाव में सदा समाई है।
सूखी धरती पर जैसे हरियाली उतर आए,
वैसी ही आशा आपने अनेक हृदयों में जगाई है।

भोर के आकाश में उगते अरुणिम सूरज-सी,
आपकी सफलता नई दिशा दिखाती है।
ज्ञान की किरणें चारों ओर फैलाकर,
हर मन में विश्वास जगाती हैं।

सुगंधित उपवन के खिले हुए पुष्पों की तरह,
आपका व्यक्तित्व सबका मन मोह लेता है।
विनम्रता आपका सबसे सुंदर आभूषण है,
जो हर मिलने वाले का हृदय जीत लेता है।

सागर की गहराई जैसी आपकी गंभीरता,
नदी की निर्मल धारा जैसा आपका मन।
आकाश में चमकते ध्रुवतारे की भाँति,
आप देती हैं जीवन को सही दिशा हर क्षण।

यदि चाँद सुंदरता का प्रतीक है,
तो ज्ञान उसका उज्ज्वल प्रकाश है।
आपके व्यक्तित्व में दोनों का सुंदर संगम है,
यही आपकी सबसे बड़ी पहचान है।

समय की पुस्तक में आपके कर्म,
स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएँ।
आपकी मुस्कान और आपके आदर्श,
पीढ़ियों तक प्रेरणा बनकर जगमगाएँ।

प्रकृति ने भी शायद आपको देखकर सीखा होगा,
कैसे सुंदरता के साथ विनम्र रहना होगा।
फूलों की तरह आपका स्वभाव खिलता रहे,
और जीवन में खुशियों का मौसम मिलता रहे।

आपके कदम जहाँ भी पड़ते हैं,
वहाँ खुशियों के फूल खिल जाते हैं।
आपकी मेहनत की कहानी सुनकर,
कई सपनों को नए पंख मिल जाते हैं।

आप सूरज की पहली किरण जैसी हैं,
जो हर सुबह नई उम्मीद जगाती है।
आपके जीवन की सफलता की रोशनी,
दूसरों को आगे बढ़ना सिखाती है।

ज्ञान के आकाश में आप एक तारे की तरह चमकती हैं,
अपनी प्रतिभा से नई पहचान बनाती हैं।
आपकी लगन और आपकी मेहनत,
हर किसी के लिए प्रेरणा बन जाती हैं।

जैसे नदी बिना रुके बहती रहती है,
वैसे ही आपकी यात्रा आगे बढ़ती रहे।
हर नया सपना आपका पूरा हो,
हर खुशी आपके जीवन में रहती रहेI

आपके अच्छे विचारों की खुशबू,
दूर तक फैलती रहे।
आपकी मुस्कान की रोशनी से,
हर किसी का जीवन उज्ज्वल होता रहे।

मेरी कविता के ये शब्द,
आपके सम्मान में एक छोटा सा प्रयास हैं।
आपकी सफलता और खुशियों के लिए,
मेरे दिल से निकली ये शुभकामनाएँ हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract