बहुत खूबसूरत है ये जिंदगी...
बहुत खूबसूरत है ये जिंदगी...
बहुत खूबसूरत हैं,
ये ...जिंदगी,
हँसकर जीया करो,
सबको,
सब कुछ नहीं मिलता,
जो पास हैं,
उसमें खुश रहा करो।
चाँद पाने की लालसा में,
अक्सर हाथ से,
जुगनू निकल जाते हैं,
वक़्त का हर लम्हा खास हैं,
मस्त रहा करो।
जो आज तेरा हैं,
कल किसी और का होगा,
कुछ संग नहीं जाता,
मजे किया करो।
जो भाग्य में लिखा हैं,
जरूर मिलकर रहेगा,
देख दूसरे को हँसता,
न जला करो।
गर अंधेरा हो,
किसी के आंगन में,
बनकर दीया,
उजाला किया करो।
बहुत खूबसूरत है
ये ...जिंदगी,
हँसकर जीया करो।
