STORYMIRROR

Nikki Sahu

Inspirational

1  

Nikki Sahu

Inspirational

बहन

बहन

1 min
125


माँ की ममता की छाया देती है। 

पिता की तरह सहला भी देती है। 

  वो मेरी बड़ी बहन है। 

जो मुझे बेशुमार प्यार देती है।। 


मेरे दुःखो को घटा देती है। 

खुशियों को बडा़ देती है। 

जब भी मुझसे कोई भूल होती है। 

 तो मुझे प्यार से समझा देती है।

वो मेरी बड़ी बहन है। 

जो मुझे सही राह दिखा देती है।। 


बिन कहे बातों को समझ जाती है। 

अनकहें किस्सों को सुलझा देती है। 

जब टूट कर बिखरने लगती हूँ। 

तो मुझ में नयी जान भर देती है। 

वो मेरी बड़ी बहन है। 

जो मुझे हर मुसीबत से बचा लेती है।। 


जिससे मैं झगड़ा करती थी। 

वो अपना हिस्सा भी हँस कर देती है। 

वो मेरी बड़ी बहन है। 

जो  मुझे बेशुमार प्यार देती है।। 















विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational