STORYMIRROR

Ganesh Punde

Inspirational

4  

Ganesh Punde

Inspirational

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

1 min
260

घटती नारी जाती की 

संख्या को बढ़ाना है।

बेटी को बचाना है

बेटी को पढ़ाना है।


बेटी घर की ज्योति है

बेटी धन की पेटी है।

इस ज्योति की ज्वाला से

अंधकार को मिटाना है।


बेटी कल की आशा है

जीने की परिभाषा है।

इस आशा की किरणों से

सुंदर सपने सजाना है।


बेटी माँ की छाया है

जिस से घरपण आया है।

इस छाया के प्यार में

हम सबको भी समाना है।


बेटी आँखों का तारा है

वो सबका सहारा है ।

इस तारो को लेकर उसकी

मंजिल तक पहुँचाना है।


बेटी नारी का रूप है

बेटों से अद्भुत है ।

इस नारी की शक्ति से 

देश को चमकाना है ।

बेटी को बचाना है 

बेटी को पढ़ाना है ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational