अयोध्या से अयोध्या धाम
अयोध्या से अयोध्या धाम
आज जब अयोध्या में राम मंदिर का
भव्य निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा का इंतजाम हो रहा है,
तब अयोध्या के चहुंमुखी विकास का कार्य भी
बड़े जोर शोर से आगे बढ़ रहा है।
आज अयोध्या को दुनिया में अपनी गरिमा,
उचित पहचान, स्थायित्व और सम्मान प्राप्त हो रहा है,
राम और मंदिर मस्जिद विवाद से कल तक
अयोध्या जानी पहचानी जाती थी,
आज अयोध्या राम, भव्य राम मंदिर और
चहुँमुखी विकास से पहचानी जाने लगी है,
राम जी के विग्रह की अब जब
प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही है।
कोई माने या माने दुनिया तो मान रही है
अयोध्या अब सिर्फ राम मंदिर से नहीं
अयोध्या धाम बन खूब इतराने लगी है।
देश ही नहीं दुनिया भर में अब अयोध्या धाम
अपनी चर्चा हर रोज हर पल कराने लगी है,
बिना किसी घोषणा के ही अब तक की अयोध्या
अयोध्या धाम बन राम जी की ये नगरिया
सांस्कृतिक धार्मिक राजधानी के रूप में
बड़े गर्व से जानी पहचानी जाने लगी है,
अयोध्या से अयोध्या धाम तक की यात्रा
आज सबकी जुबां पर बड़े गर्व से आने लगी है।
