STORYMIRROR

Pallavi Raj

Inspirational

4  

Pallavi Raj

Inspirational

आओ,होली के रंगों में रंग जाएं

आओ,होली के रंगों में रंग जाएं

1 min
232

आओ होली के रंगों में रंग जाएं

ऊँच-नीच, भेद-भाव को भूल कर

एक दूजे को गले लगाएं

आओ, होली के रंगों में रंग जाएं


लाल, हरे, नीले, पीले रंगों में ख़ो जाएं

हर बुराई,हर रूढ़ि, हर कुरीतियों को

अब मिलकर दूर भगाएं

आओ, होली के रंगों में रंग जाएं


गुज़िया, मठरी, कांजी , भल्ला

और सभी पकवानों को..

आओ मिलकर खाएं

एक दूजे को वक़्त दें

एक दूजे के हो जाएं

आओ, होली के रंगों में रंग जाएं


पिचकारी में रंग भरकर

हाथों में गुलाल छिपाकर

रूठ गया है वो जो दोस्त

उसको गले लगाएं,

उसको अपने रंगों से भगाएं

आओ, होली के रंगों में रंग जाएं!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational