सलाम जिंदगी
सलाम जिंदगी
हँसी ख़ुशी चल रही थी जिंदगी,
शायद किसी की नज़र लग गयी I
चलते चलते नजाने ये कैसी ठोकर लग गयी,
अचानक से दुनिया मानों थम सी गयी I
हर मोड़ पे नयी एक चाल चली,
मानों जिंदगी हमसे इम्तिहान ले रही I
साथ हो सबका तो किसकी है कमी,
हँस हँस के सह लेंगे ये दुःख की घड़ी I
न कभी डरे थे, न डरेंगे,
आंधी तूफ़ान से लढ़े इससे भी लड़ेंगे I
अभिनंदन सभी पुलिस, डॉक्टर्स, नरसेस को,
अभिनंदन हमारे सभी सरकारी अफसरों को I
आप मे ईशवर, मसीह, रब मिला,
आप से जिंदगी जीने का जुनून मिला I
आप से ही जिंदगी जीने का जुनून मिला।
