STORYMIRROR

Jignasha Trivedi

Inspirational

3  

Jignasha Trivedi

Inspirational

रंग दे मोहे केसरिया

रंग दे मोहे केसरिया

1 min
61

मेरी जान मेरा देश मेरा ईमान मेरा देश,

रंग दे मोहे केसरिया, रंग दे मोहे केसरिया।


गांधी भगत बोस से करादे मुझको भेट,

सीखू इनसे वतनपरस्त बनते है केसे नेक ?

रंग दे मोहे केसरिया रंग दे मोहे केसरिया।


भाईचारा कायम रखने करने सबको एक,

फिर निकलू मैं गंगा की धारा बनके देख,

रंग दे मोहे केसरिया रंग दे मोहे केसरिया।


नेहरू सरदार,लाल को ख़ुद में आज समेट,

सितम करने वालो का फिर होगा रक्त सफेद,

रंग दे मोहे केसरिया रंग दे मोहे केसरिया।


हर रंग से उजाला रंग है मिट्टी का गौर से देख,

सींचू बोल ' रंग दे बसंती'का गान करते-करते,

रंग दे मोहे केसरिया रंग दे मोहे केसरिया।


मेरी जान मेरा देश मेरा ईमान मेरा देश,

रंग दे मोहे केसरिया, रंग दे मोहे केसरिया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational