STORYMIRROR

Richa Kaul

Inspirational

3  

Richa Kaul

Inspirational

नमन

नमन

1 min
156

नमन है शत शत हमारे गुरुओं को

करते हैं चरण वन्दन उन सभी को

गुरु वो नहीं जो ज्ञान बाँटे

गुरु वो जो उत्साह बढ़ाये

गुरु वो नहीं जो अलफाजों ं के अर्थ बताये

गुरु वो जो जीवन में व्यवहारिकता लाए

गुरु वो नहीं जो तेजस्वी को आगे बढ़ाए

गुरु वो जो सहमे हुए को साहस दिखाये

अंधेरी रात में दिये जैसे टिमटिमाये

हजारों दीयों को ज्ञान रुपी लौ से जलाए

छोटी छोटी लौ से जगमग हमारा देश कहलाये

भावी पीढ़ी को सुपथ पर प्रेरित करे

आओ सब मिलकर प्रण करें

बच्चों को संस्कारी बनाये

राष्ट्र को खुशहाल और शक्तिशाली बनाये


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Richa Kaul

Similar hindi poem from Inspirational