STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

हिंदी भारत की पहचान है

हिंदी भारत की पहचान है

1 min
390

हिंदी भारत की पहचान है हिंदी भारत का अभिमान है,

हिंदी भारत की राजभाषा है हिदी को राष्ट्र भाषा बनाना है


हिंदी जन जन की भाषा है हिंदी विश्व में फैले भारतीयों की भाषा है,

इसे विश्व की भाषा बनाना है इसे संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा बनाना है


हिंदी हर भारतीय के संपर्क की भाषा है हिंदी हमारी प्राथमिक शिक्षा की भाषा है

हिंदी हमारी माध्यमिक शिक्षा की भाषा है इसे उच्च शिक्षा कि भाषा बनाना है


हिंदी हर भारतीय की बचपन की भाषा है इसे उचित सम्मान दिलाना है

हिंदी जिला स्तरीय न्यायालयों की भाषा है इसे उच्च न्यायालयो की भाषा भी बनाना है


हिंदी को उचित सम्मान दिलाना है हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाना है

हिंदी को सभी कामकाज की भाषा बनाना है यह हमने ठाना है


हिंदी भारत की पहचान है हिन्दी भारत का अभिमान है

हिंदी भारत की राजभाषा है हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational