Pradip Joshi

Drama

5.0  

Pradip Joshi

Drama

प्यार की निशानी

प्यार की निशानी

3 mins
756


माधुरी एक रईस माँ बाप की बेटी थी। वो बहुत ही सुन्दर थी। छह फुटकी उंचाई थी। गोरे गाल और काले लंबे बाल हर एक को उसके करीब खींच लाते थे। वो सेक्सी थी इसलीये हर नौजवान उसके प्यार में डूबना चाहता था। वो एक कॉलेज में पढ़ती थी। पेन्ट टी शर्ट पहनकर वो हर रोज कॉलेज आया करती थी। मोपेड में

सवार होकार तेजी से आना उसकी तो आदत थी। वो जब कॉलेज आती थी तो सब उसे देखते ही रह जाते थे। उसकी आवाज भी मधुर थी। हर एक को लुभाती थी।

परेश उसी कॉलेज पढ़ता था। वो बहुत गरीब खानदान का लड़का था। दिखने में वो भी अच्छा था। राजपुत्र जैसा दिखता था। पेन्ट, टी शर्ट गॉगल यही उसका पेहराव था। वो अपने घर से कॉलेज तक पैदल ही आता था। दोनोंं की एक दूसरे से जान पहचान हो गयी। माधुरी परेश को हर रोज लिफ्ट देने लगी। दोनों

एक दूसरे के करीब आ गये। उनकी दोस्ती प्यार में कब बदल गयी उसका उन्हे भी पता नहीं लगा।

एक दिन दोनों पिकनिक के बहाने घर से बाहर गये। मोपेड पर सवार होकार दूर एक सुनसान जगह आ गये। एक पेड़ के नीचे वो बैठ गये। दोनों करीब थे। परेश ने माधुरीको आपने बाहों में लिया। दोनों हर एक से लिपट गये। किस करने लगे। आय लव यू कहकर प्यार का खेल खेलने लगे। उन्हे ये सब अच्छा लगा। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गयी थी। वो दोनों एक दूसरे से मिलते रहे और प्यार का खेल खेलते रहे। बहुत दिन उनका ये प्यार का सिलसिला चलता रहा।

एक दिन कॉलेज छूटनेके बाद दोनों चाय पीने के लिये एक होटल में आये। माधुरी अचानक रोने लगी। परेश ने उसे नजदीक लिया और रोने की वजह बताने को कहा। माधुरीने उसे बताया की वो उसके बच्चे की माँ बनने वाली है। परेश ने कहा, तुम डरो मत, हम जल्दी ही शादी करेंगे। दोनों अपने अपने घर गये। अपने घरवालों से ये बात कह डाली। माधुरी के घर वालों ने शादी के लिये इन्कार कर दिया। वो बहुत रोयी।

माधुरीने परेश से फोन पर ये बात बतायी। परेश ने उसे उसके घर आने को कहा। रात को माधुरी घर से भागकर परेश से मिलने उसके घर आई। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर दी। दोनों वो गाँव छोड़कर दूसरे गाँव गये। उधर रहने लगे। दोनों एक जगह नौकरी करने लगे। कई दिन बीत गये। माधुरीने एक बच्चे को जन्म दिया। वो उनकी प्यार की निशानी थी। माधुरी के माँ बाप को ये पता चल गया। उनका गुस्सा कम हो गया। उन्होंने दोनों को अपनाया। प्यार में उन दोनों

ने एक दूसरे को धोका नहीं दिया यही उन्हे अपनाने की वजह थी। इस घटना से सबकी आँखें खुल गयी।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama