STORYMIRROR

कीर्ति वर्मा

Inspirational

3  

कीर्ति वर्मा

Inspirational

प्रभु जी हमको तारो

प्रभु जी हमको तारो

1 min
167

बहुत हुआ विध्वंस भगवन! 

अब तो दया दिखा दो!! 

प्रभु जी हमको तारों..


हम तुमरे हैं, नहीं हैं दीगर 

तू तो है एक प्यार का सागर 

एक बूँद बरसा नेह की

संकट से उबारो

प्रभु जी हमको तारो ...


माना गुनाह घट हमरा छलक रहा है 

और धैर्य बाँध तुमरा लुढ़क रहा है!!

हे कृपा निधान अब लो संज्ञान!

निर्बल को न मारो 

प्रभु जी हमको तारो...


हम अधम निपट अज्ञानी 

करते रहे अपनी मनमानी!! 

नसीहत बहुत मिली है भगवन 

समाधान दिखला दो 

प्रभु जी हमको तारो..


बहुत हुआ विध्वंस

भगवन अब तो दया दिखा दो 

प्रभु जी हमको तारो। 

        



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from कीर्ति वर्मा

Similar hindi story from Inspirational