STORYMIRROR

SURESHBHAI CHAUDHARY

Inspirational

4  

SURESHBHAI CHAUDHARY

Inspirational

पिरामिड ऑफ़ प्लास्टिक

पिरामिड ऑफ़ प्लास्टिक

2 mins
583

मिस्टर आसित अपनी लेब में काम कर रहे हैं! मि.आसित एक सायंटिस्ट,पर्यावरणविद ओर बिज़नेसमेन है! वो पिछले काफी सालो से प्लास्टिक के उपर प्रयोग कर रहे है!


आज के जमाने की सबसे बड़ी कोई समस्या हो तो वो है प्लास्टिक का प्रदुषण!मनुष्य ने सारी धरती पे कचरा फैला रखा है! जहा देखो वहां कचरा! नदीओ में कचरे, महासागरों में कचरे का ढेर!यानी की धरती की ऐसी कोई जगह नही होगी जहा मनुष्यने प्लास्टिक का कचरा ना फैलाया हो!यानी की अत्र तत्र सर्वत्र प्लास्टिक ही प्लास्टिक!मि.आसित पिछले कई सालो से प्लास्टिक को कैसे हटाया जाय या प्लास्टिक का कैसे रीयूज किया जाय उस पर काम कर रहे है!

      

आखिर वो इस समस्या का हल निकाल ही लेते है! वो प्लास्टिक के एक बड़े हिस्से को पिघला कर उसे बहोत ही कम जगह में कन्वर्ट कर देते हैं ! ओर उसके चोरस क्यूब बना देते है!लेकिन इस क्यूब का करे क्या, ओर इसे रखे कहा ये भी एक समस्या बन जाती है!इस समस्या से निकलने के लिए वो पूरे देश में एक स्पर्धा का आयोजन करते है!


आखिरकार उन्हें सोलुशन मिल जाती है!वो इस प्लास्टिक के क्यूब का पिरामिड बनाएगे! इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए वो सरकार में अपनी दरखास्त रखते है!हा-ना हा-ना करते उन्हें प्रोजेक्ट के लिए परमिसन मिल जाती है!अब वो इस पिरामिड को बनाने के लिए राजस्थान का थार का रेगिस्तान चुनते है! ताकि लोगो को कोई दिक्कत ना हो!


अन्त में काम सुरु होता है! हर राज्य में प्लास्टिक को पिघलाने की फैक्टरी लगाई जाती है! ओर वहा से सारे प्लास्टिक के क्यूब को रेगिस्तान भेज दिया जाता हैआखिरकार वो दिन आहि गया जब प्लास्टिक ऑफ पिरामिड बनके तैयार हो गया! 10 किमी चौड़ा ओर बहोत ही ऊंचा पिरामिड बनाया गया!

इस पिरामिड को एक टूरिजम स्पोर्ट्स बनाया गया! जिसकी वजह से देश-विदेश के लोग इसे देखने के लिए आते है! जिसकी वजह से देश को फायदा होता है!


ओर मि.आसित को अपने इस काम के लिए पुरस्कृत किया जाता है!


     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational