मुन्नी बदनाम हुई
मुन्नी बदनाम हुई
हमारी प्रेम कहानी एक मूर्ख पगली प्रेमिका व एक लल्लू टाइप आवारा सिटीमार आशिक़ की कहानी है। ऐसे भी हमारी परंपरा घर में रुक्मिणी रखकर राधा से प्रेम लीला की है। आज यह परंपरा टेक्नोलॉजीकली थोड़ी उन्नत हुई है, आजकल प्यार मोबाइल में होता है और स्टेटस में दिखाई देता है। लेकिन जो भी हो...
प्रेम नाम सुनते ही मेरे दिल में एक अजीब सी गुदगुदी होती है। कितना प्यारा नाम है प्रेम। कहते है प्रेम में ऐसा जादू है कि जो ईश्वर को भी भक्त का दास बनना पड़ता है और जब से कबीर ने कह दिया कि पोथी से नहीं ढाई अक्षर से ही पंडित बना जा सकता है, उसी दिन से दो लाइन शायरी का ऐसी जलजला प्रारंभ हुई की प्रेमियों का एक नई वैराइटी उत्पन्न हो गई।
बचपन में माँ लोरी सुनाते वक्त जिस चंदा मामा का जिक्र करती थी, वही चंदा जवानी आतें-आतें कब मामा से माशुका हो गई पता ही नहीं चला, वो था प्रेम की पहला कनफ्यूजन। आशिकों ने 'चांद जैसी मुखड़े पे' गीत पीटकर ना जाने कितने बिखरती प्रेम को आबाद किया होगा और करवाचौथ की चांद की बात क्या कहें...
जब जवानी के दिनों में कदम रखा तो राह चलते प्रेम पुरवाईया हवा के झौंके की तरह होती थी। बड़ी आफ़त की दौर थी, जिसे देखता उसी से प्रेम हो जाता। आज की तरह whatsapp और Facebook का जमाना तो था नहीं, इसलिए उस समय डाकिया भी पता हमसे लेते थे, क्योंकि कमला, बिमला, सविता, बबिता की घर का पता हमारी पहली प्रायोरोटी में थी।
शायरी तो बात-बात पे निकलती थी, गालिब ने जितनी शायरी पूरी जीवन काल में लिखा, उतनी तो हम 10वी से 12वी तक कह डाली होगी, प्यार मोहब्बत के किताबों के अलावा किसी और किताबों में मन नहीं लगता था। हीर राँझा, सोनी महिवाल, लैला मजनूँ, सस्सी पुन्नू, मिर्जां साहिबा, शीरी फरहाद की इतनी गहरा प्रभाव पड़ा की, उनकी दुर्गति पढ़कर भी मजनूँ बनने की दिलचस्पी से पीछे नहीं हटे।
प्रेम हर युग में रहा, सफलता से कहीं ज्यादा उसकी दुर्दशा की कहानी अधिक लंबी है। 21वी सदी का प्रेम तो नए प्रारूप में विराजमान है। प्यार में अपना जीवन को बर्बाद करना, आत्महत्या करना, असफल प्यार के प्रतिशोध में बलात्कार और तेजाब फेंकना। परिवारों का तोड़ना या हत्या करना अब हमारे समाज में असामान्य बात नहीं है।
मुझे समझ नहीं आता की, जो प्रेम अपनों को संजोने का वादा करता है, वह क्यों विनाशकारी हो जाता है? विश्व प्रसिद्ध दुखद प्रेम घटनाओं और प्रेम में लगभग सभी भीषण हत्याओं के पीछे, "लव ऑब्सेशन" नामक एक जीवन-विनाशकारी मानसिक बीमारी है। प्यार के पीछे इस मानसिक बीमारी काम करतीं है, जो पूरे जीवन को बर्बाद कर सकती है।
विज्ञान के शोध में प्रेम एक तरह के रसायन है, सीधे शब्दों में कहे तो 'कैमिकल लोचा' है। मैंने पहलें इसपर एक रचना लिखा है "Chemistry of love" मेरी रचना Section में उपलब्ध है, इसलिए इस पर नहीं लिख रहा।
तो प्रेम, उलफत, आशिक़ी, लव, मोहब्बत, प्यार, इश्क़ सुदूर उत्तर दिशा में बसते हैं जहाँ स्वर्ग हैं। शुरुआती दौर में जो नारी देवी लगती है। प्रेम थोड़ी आगे बढ़ने पर वही ज्ञान दायिनी सरस्वती बन जाती है और आगे बढ़ने पर विवाह, तभी जीवन के सबसे बड़ी कनफ्यूजन पैदा होती है, समझ नही आता वे लक्ष्मी नजर आती है या देवी काली ?
बहरहाल प्रेम की Sides Effect जारी है, 'प्रेम गीत' से शुरू हुई प्रेम,... 'प्रेम रोग' होतें हुए 'हम आपके है कौन' पुछ रही है। बस अब सलमानी प्रेम "तेरे नाम" की क्लाइमेक्स तक पहुंचते ही मेरी प्रेम कहानी सार्थक हो जायेगी।
