लता दीदी
लता दीदी
कल पूरे देश में सरस्वती पूजा चल रही थी और आज माँ का विसर्जन होनी है।इसे संयोग कहें या फिर और कुछ..लेकिन सुर की सरस्वती संगीत की महारानी लता मंगेशकर ने हमेशा के लिए अलविदा कहा तो स्वरस्वती विसर्जन के दिन ? डॉक्टरों की लड़ाई नहीं चली, लाखों फैन्स की दुआएं नाकाम रही 92 वर्ष की आयु में, उपमहाद्वीप के कोकिला कंठी बिना किसी वापसी के मां स्वरस्वती की देश में चली गई।
आप शांति से आराम करो लता दीदी। हम आपकी गीत गुनगुनायेंगे
आसमान टूट गया..
संगीत की महारानी नहीं रहीं!
बोझिल है मन।
शब्द रुक गई,
रुकी हुई है आवाज
हमने आपको खो दिया
मानों दिल को खो दिया,
एक पल में आप चली गई!
हमने पाया था,
आपकी कोयल की धुन,
आप थी संगीत के शाश्वत वसंत
आप ही थी पतझड़,
आप ही थी नीला आकाश,
आप हमारी खुशी थे,
हमारी आराम के पल..
आसमान टूट गया..
संगीत की महारानी आप नहीं रहीं!
लेकिन आप हमारी प्राणों में अमर रहेगी...
