- लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे।उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था।उनके पिता का नाम मुंशी शारदा प्रसाद और माता का नाम रामदुलारी था।शास्त्री जी बहुत कम उम्र में ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गए थे।वे महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों से बहुत अधिक प्रभावित थे।उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश का कुशल नेतृत्व किया था। उन्होंने देश के सैनिकों और किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए "जय जवान, जय किसान" का प्रसिद्ध नारा दिया। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे। मरणोपरांत उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में उनका आकस्मिक निधन हो गया था।