STORYMIRROR

Anjneet Nijjar

Inspirational

3  

Anjneet Nijjar

Inspirational

जाति

जाति

1 min
332

एक आदमी ने महिला से पूछा- तेरी जाति क्या है?

महिला ने पूछा : एक माँ की या एक महिला की ..?

उसने कहा – चल दोनों की बता और मुस्कान बिखेरी।

महिला ने भी पूरे धैर्य से बताया एक महिला जब माँ बनती है तो वो जाति विहीन हो जाती है उसने फिर आश्चर्य चकित होकर पूछा – वो कैसे..?

जवाब मिला कि …..

जब एक माँ अपने बच्चे का लालन पालन करती है, अपने बच्चे की गंदगी साफ करती है , तो वो शूद्र हो जाती है..

वो ही बच्चा बड़ा होता है तो माँ बाहरी नकारात्मक ताकतों से उसकी रक्षा करती है, तो वो क्षत्रिय हो जाती है..

जब बच्चा और बड़ा होता है, तो माँ उसे शिक्षित करती है, तब वो ब्राह्मण हो जाती है..

और अंत में जब बच्चा और बड़ा होता है तो माँ उसके आय और व्यय में उसका उचित मार्गदर्शन कर अपना वैश्य धर्म निभाती है

तो हुई ना एक महिला या माँ जाति विहीन..

उत्तर सुनकर वो अवाक् रह गया। उसकी आँखों में महिलाओं या माओं के लिए सम्मान व आदर का भाव था और महिला को अपने माँ और महिला होने पर पर गर्व का अनुभव हो रहा था।


સામગ્રીને રેટ આપો
લોગિન

More hindi story from Anjneet Nijjar

Similar hindi story from Inspirational