STORYMIRROR

pankaj manju Gupta

Inspirational

3.5  

pankaj manju Gupta

Inspirational

हर पीढ़ी कि अपनी सच्चाई

हर पीढ़ी कि अपनी सच्चाई

3 mins
12

उन दिनों मै ITI के अंतिम सत्र में था। भोजपुरी में एक कहावत है," बिलारी के भागे पगहा छूटल" यानी अच्छा हुआ रोज आने जाने का tention खत्म हो गया। सिर्फ आवश्यक काम से ही जाता।  चुकी मुझे दालान में सोन पड़ता इसलिए कौन रस्ते से आ रहा है कौन जा रहा है सब अच्छा से महसूस कर  पा रहा था। मेरे गांव के  ही मोहन कहीं से आए और चबूतरे पर बैठें पापा से बात करने लगे ..कुछ देर इधर उधर के बाद पापा से पूछे , तोहार लइकवा का करत बा हो साह? 
पापा बोले , ITI कर रहा है 
उससे ITI करने के लिए कौन बोल दिया, करना ही था तो डिप्लोमा कर लिया होता।
"मै भी बोला कि ITI मत करो लेकिन नहीं माना पापा बोले" ,पापा बोले 
"ह हो आज कल का लड़का अपने मन का हो गया है , एक हमलोग थे कि घर वाले जो बोले वो करना ही करना था "
मै सोया ये सब बाते सुना किंतु कुछ बोला नहीं मन तो किया कि पुछु 
उस आदमी से की," आपका लड़का क्यों टेंट वाला का गाड़ी चला रहा है, जबकि वो 10वीं तक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा , उसको तो किसी सरकारी नौकरी करना चाहिए किंतु मै कुछ न बोलके सही समय आने पे इसका जवाब खुद दूंगा।
हुआ भी कुछ ऐसा ही वैसाख का महीना और उमस भरी दुपहरी में मै अपनी बछिया को चराने ले गया था। वही मोहन चा भी और और एक गाँव के ही और बुजुर्ग सज्जन थे उनका भी मै कोई नाम रख लेता हु।
उनका नाम था दशरथ , ऐसे ही बातों बात में दशरथ बाबा बोले कि आज कल के लड़का सब रतिया 12 बजे तक मोबाइल देखेगा और 8 बजे सुबह तक सोता रहेगा, एक हमलोग थे कि 4 बजे सुबह में ही उठ जाते थे चाहे सर्दी हो या बरसात।। 
ह हो का बोलब आज कल जमने बदल गइल बा, मोहन चा बोले 
मुझसे रहा नहीं गया मैं बोला अच्छा बाबा ये बताइए आप के जमाने में टीवी, फ्रिज, कूलर लैपटॉट था ,,
,,हमनी के जमाना में कुछ ना रहे बाबा बोले,,
"तब मैं बोला कि तब आप हमलोग से क्यों तुलना कर रहे है।
आप लोग के समय लाइट भी नहीं था, इसीलिए आपलोग शाम ढलते ढलते सो जाते थे। और सुबह उठ जाते थे। और क्या पता उठते थे, भी या नहीं कोई देखने थोड़ी गया था हमलोग में से,  हां अगर आपके कोई साथी होंगे वो आधे अधूरे बतायेंगे की आपका बचपन कैसा था। तब दोनों लोग चुप हो गए।
तभी बाबा का नाती आते ही बोला बाबा तोहार फोन पर मैसेज आईल बा पिनसिन वाला। बाबा फोन देते हुए बोले ले देख हमरा  ना बुझा ला मैसेज फैसेज ""
तब बाबा अब बुझाइल की हमनी के काहे 12 बजे सुते नि जा
अब बाबा के घिग्घी बंध गइल कुछ ना बोलले 
बाबा केहु अपन समय के अनुसार सही रहे चाहे तू  या  हम
बस समय के फेर रहे बस तोहरा लोग के सांसारिक ज्ञान हमनी के डिजिटल ज्ञान में स्थानांतरित हो गइल 

Note:- jab मै यह कहानी लिखना प्रारंभ किया उस समय तक तो बाबा थे लेकिन, समय का फेर देखिये कहानी के अंत तो हुई लेकिन गत महीने पहले वो भी परलोक सिधार गए ।
 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational