STORYMIRROR

pankaj manju Gupta

Fantasy Inspirational Others

4.0  

pankaj manju Gupta

Fantasy Inspirational Others

चमत्कार या कुछ और ?

चमत्कार या कुछ और ?

3 mins
10

भारत के मिनिरल कैपिटल (झारखंड) का जिला रामगढ़ से 20 किलोमीटर पश्चिम में दामोदर नदी के किनारे एक छोटी सी बस्ती है-भुरकुंडा"साधारण लेकिन सुकून भरी।
बात जुलाई-2008 की है, जब हम सभी लोग बड़े मामा की शादी में गए थे।
उतर भारत में जुलाई में बरसात अपनी जवानी  पर होती है। "और ऐसा लगता है कि बरसात  पर्वत और पहाड़ को अपने पानी की चोट से ही खत्म कर देंगी"
शादी तो बड़े ही धूम धाम सकुशल सम्पन्न हो गई। और धीरे-धीरे सब रिश्तेदार अपने अपने घर के लिए रवाना हो गए, बचे सिर्फ हमलोग ''नानी का कहना था कि रक्षाबंधन बाद ही जाना पड़ेगा "खैर अपना क्या:- "मौज ही मौज"
कहते है, " समय चाहे कैसा भी हो,- सुख का या दुख का जल्दी पार हो जाता है, और खुशी का तो और जल्दी"
इसी बीच एक विचित्र घटना घटी।
एक सुबह सुनने में आया कि:-पास ही स्थित मंदिर के भगवान शिव साक्षात दूध पी रहे है यानी कि जो कोई भी उनके पास जाकर दूध का अभिषेक कर रहा है, "दूध लुप्त हो जा रहा है" जैसे कि कोई पी रहा हो।
मै भी स्नान आदि से निवृत होकर एक ग्लास दूध लेकर चल दिया मंदिर की तरफ।
वहाँ पर पहले से ही काफी भीड़ थी। काफी समय बाद  आखिरकार मैं मंदिर के अन्दर था और सच जो था वो मेरे सामने था
मै शिवलिंग पर जब दूध का अभिषेक किया तो सचमुच गायब हो गया जैसा कि "तप्त धरती पर पानी डालने पर होता है। "
मेरे मन की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही थी "एक से दो- दो से तीन बार लेकिन हर बार ठीक वैसा ही दूध का लुप्त हो जाना। और यह घटना सिर्फ शिवलिग पर ही  नहीं, बल्कि पास में स्थित भगवान गणेश और नंदी महाराज के साथ भी वैसा ही हो रहा था।
मै ये नहीं कहता कि भगवान होते है, क्योंकि मेरे पास कोई प्रमाण नहीं है। और न ही ये मान सकता हु कि भगवान का अस्तित्व ही नहीं है।
खैर अब आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इस कहानी को किस रूप में देख रहे हो।

अब आपको लग रहा होगा की, ये सब मेरी बनी बनाई कहानीं है। और जो मन में आया लिख दिया हूँ।
लेकिन भले आपलोग मानो या न मानो लेकिन "यह एक सच्ची घटना है।" जो मेरे साथ घटी।

और मै इस घटना के अगले दिन भी मंदिर गया था। अपने " कान ,आंख और दिमाग को परखने के लिए "
लेकिन जानते है।
मुझे सिर्फ एक चीज मिली और वो थी," निराशा"
क्योंकि सब पहले जैसा ही था "सामान्य" न कोई चमत्कार न ही कोई कुछ और "

"अगर आपलोग को मेरी कहानी अच्छी लगी तो चैनल को फॉलो और शेयर करे। ताकि मुझे थोड़ी सी खुशी मिले और आगे और अच्छा लिख सकु।"
अगर कोई भूल हुई हो तो माफी चाहूंगा आप सब से।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Fantasy