STORYMIRROR

Pratiksha Rani

Inspirational

4  

Pratiksha Rani

Inspirational

हेयर कट

हेयर कट

1 min
262

आज ख्वाब नया हेयर कट करवा कर बहुत खुश है,छत पर घूम - घुुम कर सेल्फी के लिए पोज़ लिए जा रही है।तभी छत पर कॉलोनी की एक आंटी जी भी आ जाती हैं,पहले तो वो ख्वाब को देेख कर हंसती है,फिर कहती हैं " ये हेयर कट तुम पर बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा लड़कियों के बाल लंबे ही सुंदर लगते हैं,"ख्वाब को यह सुन कर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा उसने कहा "आंटी जी घर के अंदर कपड़े , खाना , पढ़ाई , यहां तक जिसके साथ मुझे पूरी जिंदगी गुजारनी है वो दुल्हा भी मां - बाप के हिसाब का , शादी के बाद यही सारी चीज़ें मेरे पति और ससुराल वालों के हिसाब का ,घर के बाहर समाज वालों के हिसाब का ,तो मेरे जीवन में मेरे हिसाब का क्या..?

बस आंटी जी अब चुप थीं , और ख्वाब फिर से अपनी सेल्फी के लिए पोज़ दे रही थी।

 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from Pratiksha Rani

Similar hindi story from Inspirational