STORYMIRROR

Praveen Kumar

Comedy Drama

4  

Praveen Kumar

Comedy Drama

Funny valentine day

Funny valentine day

1 min
271

ये आजकल के लड़के लड़की गजब हैं ढाये,

कोचिंग के बहाने वैलेंटाइन डे मनाए।


गांव में थे हम अनजान इस 'नये त्यौहार' से,

हमको तो पता तब चला जब शहर को आए।


ये रोज डे प्रपोज डे चॉकलेट डे मनाए,

ये टेडी प्रॉमिस हग डे किस डे भी मनाए।


है अजीब नशा सात दिन की आशिकी का ये,

पहले से प्यार दूसरे से ब्याह रचाए।।


आशिक भी नए दौर के कमाल करते हैं,

बच्चे हैं फिर भी लैला मजनू पे ये मरते हैं।


मैं नाम नहीं लूंगा लड़कियों या लड़कों का,

'प्रवीण' जानता है सब तीन चार रखते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from Praveen Kumar

Similar hindi story from Comedy